भारत में सबसे पहले सूर्य/सूरज कहा निकलता है

First Sunrise Place in India : सूरज को उगते हुए देखना एक अद्भुत सुख की अनुभूति देता है। शहरों में इस अनुभूति के दर्शन आपको बहुत कम ही होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है भारत में सबसे पहले सूर्योदय कहां होता है ? नहीं जानते तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। अच्छे दिन की शुरुआत के लिए लोगो को सूर्योदय जरुर देखना चाहिए क्योंकि इससे पूरा दिन स्वस्थ्य और ताजगी से भरा बीतता है। अगर आप हमेशा स्वस्थ्य रहना चाहते है तो आपको उगता सूरज देखने के साथ सुबह के समय सैर करना चाहिए। डॉक्टर और अन्य लोग सुबह सैर करने की सलाह देते हैं क्योंकि इस समय वातावरण में ताजा हवा होती है जिसका सेवन करना स्वस्थ्य के लिए काफी जरुरी होता है।
तो भारत में सबसे पहले सूरज कहा निकलता है भारत में जहां सबसे पहले सूर्योदय होता है उस राज्य का नाम अरुणाचल प्रदेश है। अरुणाचल प्रदेश का नाम भी उगते हुए सूरज को ध्यान में रखकर रखा गया है। ‘अरुण यानी सूर्य’ और ‘चल यानि उदय होना’ इस तरह अरुणाचल का मतलब होता है सूर्य का उदय होना। हम अरुणाचल प्रदेश को उगते सूरज की भूमि भी कहते है। क्योंकि अरुणाचल प्रदेश राज्य की जमीन में सबसे पहले सूरज की पहली किरणें कदम रखती है। और अब आप जानना चाहते होंगे की इंडिया के राज्य अरुणाचल प्रदेश की कोनसी जगह पर सूरज सबसे पहले दिखाई देता है। तो आपको बता दे उस जगह का नाम ‘डोंग वैली की देवांग घाटी’ है जहां भारत के समयानुसार 2 घंटे पहले ही सूर्योदय हो जाता है। मतलब डोंग वैली की देवांग घाटी में सुबह के 4 बजे ही सूर्य निकल जाता है यह जगह भारत, चाइना और म्यांमार के बोर्डर पर स्थित है। इसके साथ ही यह जगह लोहित जिले के मैकमोहन लाइन के बहुत करीब है। सबसे खास बात यह है कि जब दिल्ली में शाम के 4 बजे होते है तब अरुणाचल की देवांग घाटी में रात हो जाती है। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि इस जगह में दिन रात का चक्र भारत के बाकि हिस्सों से कितना अलग होगा। डोंग वैली की देवांग घाटी समुद्रतल से 2655 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है इस घाटी में सूरज की पहली किरण को देखने के लिए बहुत सारे पर्यटक आते हैं।

विश्व में सबसे पहले सूरज कहा निकलता है जानने के लिए यहां क्लिक करे

ऐसा माना जाता है कि साल 1999 में पता चला था कि देश के अरुणाचल प्रदेश के डोंग में स्थित देवांग घाटी में भारत का सबसे पहले सूर्य निकलता है। इसके बाद से यह घाटी एक पर्यटन स्थल के रूप में उभरी है। इस घाटी को देखने के लिए देश-विदेश के पर्यटक आते रहते हैं।