क्या आप जानते हो की बियर की बोतलों का रंग हरा या भूरा ही क्यों होता हैं?

क्या आप जानते हो की बियर की बोतलों का रंग हरा या भूरा ही क्यों होता हैं?

चाय और कॉफी के अलावा, दुनिया में तीसरी सबसे मशहूर ड्रिंक यानी बीयर की लोकप्रियता भला किससे छिपी है। हालांकि बीयर अधिक पीना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। अगर आप कभी-कभी बीयर(Beer) पी लेते हैं और वह भी बहुत संतुलित मात्रा में तो उसके कुछ फायदे भी हो सकते हैं। बियर शराब की तुलना में काफी सस्ती होती है और लोगो को पसन्द भी आती है। दुनियाभर में सबसे पसन्दीदा भी यहीं मानी जाती है। आप सभी इस बात से वाकिफ होंगे की हर ब्रांड की पैकिंग अलग अलग बॉटल में की जाती है।

जैसे भूरी बॉटल, हरी बॉटल आदि। लेकिन क्या आप जानते है की पहले यह ड्रिंक सफ़ेद बॉटल में आती थी जी हाँ लेकिन अब नहीं क्योंकि अब सफेद बॉटल में बीयर(Beer) नहीं दी जाती इसके पीछे वजह यह है की सफेद बोटल जैसे ही सूर्य के सामने आती थी उसमे से अजीब सी गंध आने लगती थी जिसकी वजह से बियर सफ़ेद बॉटल में आना बंद हो गई। और इसके बाद बियर रंगीन बॉटल्स में आने लगी।

लेकिन आपने देखा होगा अधिकतर बीयर भूरी या हरी बॉटल्स में ही आती है। ऐसा क्यों आइए हम बताते है। दरअसल में हरा रंग और भूरा रंग सूर्य की किरणों का विरोध करता है और जल्दी उनके सम्पर्क में नहीं आता। और इन्हें धुप में रखने पर भी इनमे से गंध नहीं आती और ना ही बियर(Beer) का स्वाद बदलता है इसी वजह से बियर को ग्रीन और ब्राउन बॉटल्स में रखा जाता है।

Exit mobile version