क्या ‘हिममानव’ सच में जिंदा है? इंडियन आर्मी ने शेयर कीं येती के पैरों की तस्वीरेें

क्या ‘हिममानव’ सच में जिंदा है? इंडियन आर्मी ने शेयर कीं येती के पैरों की तस्वीरेें – बचपन में किताबों में ‘हिममानव’ के बारे में तो जरूर पढ़ा होगा, पर सवाल यह है कि क्या वास्तव में ऐसा कोई हिममानव हिमालय पर रहता है? इस बारे में हमेशा ही तरह-तरह के अनुमान लगाए जाते रहे हैं। और अब भारतीय सेना ने सोमवार को हिममानव की मौजूदगी के संकेत दिए हैं।

लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई सबूत नहीं मिले थे। अब भारतीय सेना ने खुद हिममानव ‘येती’ के होने के सबूत ट्वीटर पर शेयर किए हैं। जिसमें बर्फ पर पैरों के बड़े निशान नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये निशान हिममानव ‘येती’ के हो सकते हैं। हालांकि कई कहानियां ऐसी भी आई हैं कि लोगों ने हिममानव को देखा है, लेकिन उनके पास ये साबित करने के लिए सबूत नहीं होते थे।

indian army evidence found of him manav yeti mysterious footprints

भारतीय सेना ने ट्विटर पर इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए कहा है कि उनके पर्वतारोहण अभियान दल ने 9 अप्रैल को मकाबू बेस कैंप के करीब 32×15 इंच वाले रहस्यमयी हिममानव ‘येती’ के पैरों के निशान देखे हैं। इससे पहले यह मायावी स्नोमैन केवल मकालू-बरुन नैशनल पार्क में देखा गया था।

फोटो : इंडियन आर्मी का ट्विटर हैंडल

क्या है ‘हिममानव’ येती?
येती दुनिया के सबसे रहस्यमयी प्राणियों में से एक है, जिसकी कहानी 100 साल पुरानी बताई जाती है। कई बार इन्हें देखे जाने के दावे भी हो चुके है। लद्दाख के कुछ बौद्ध मठों ने हिममानव ‘येती’ को देखा हैं। उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने हिममानव देखा है। वहीं शोधकर्ताओं ने येती को मनुष्य नहीं बल्कि ध्रुवीय और भूरे भालू की क्रॉस ब्रीड यानी संकर नस्ल बताया है। इसके अलावा कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि येती एक विशालकाय जीव है। जो इंसानों की तरह दो पैरों पर चलता है। हालांकि इसे लेकर वैज्ञानिकों में एकमत नहीं है।

फोटो : इंडियन आर्मी का ट्विटर हैंडल
Exit mobile version