विश्व में सबसे पहले सूर्य/सूरज कहा निकलता है

First Sunrise Place in World : आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया \ विश्व में सबसे पहले सूर्य/सूरज कहां निकलता है, सूरज को उगते हुए देखना एक अद्भुत सुख की अनुभूति देता है। शहरों में इस अनुभूति के दर्शन आपको बहुत कम ही होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है विश्व में सबसे पहले सूर्योदय कहां होता है ? नहीं जानते तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। अच्छे दिन की शुरुआत के लिए लोगो को सूर्योदय जरुर देखना चाहिए क्योंकि इससे पूरा दिन स्वस्थ्य और ताजगी से भरा बीतता है। अगर आप हमेशा स्वस्थ्य रहना चाहते है तो आपको उगता सूरज देखने के साथ सुबह के समय सैर करना चाहिए। डॉक्टर और अन्य लोग सुबह सैर करने की सलाह देते हैं क्योंकि इस समय वातावरण में ताजा हवा होती है जिसका सेवन करना स्वस्थ्य के लिए काफी जरुरी होता है।

विश्व में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है
सूरज सबसे पहले किस देश में निकलता है इसका जवाब बेहद कठिन है। क्योंकि धरती अपनी धुरी पर घूमती रहती है। लेकिन मनुष्य ने अब धरती को अक्षांक, देशांतर में विभाजित कर दिया है। इसके साथ ही दक्षिण, पश्चिम, पूर्व और उत्तर दिशाओं में भी बांट दिया है। धरती के गोले पर उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक जो काल्पनिक देशांतर रेखाएं है, ऐसे में जो देश पूर्व में 180 देशांतर पर पड़ेंगे। वहां सबसे पहले सूर्योदय माना जाता है। इस आधार पर दुनिया में जापान का मिनामी तोरीशिमा धुर पूर्व में है। इसलिए वहां सबसे पहले सूर्योदय होता है।

विश्व में सबसे पहले सूर्योदय किस देश में होता है
आपको बता दे, सामान्यत हम “जापान को ही सबसे पहले सूर्योदय की धरती मानते है।” लेकिन अब दूसरे तरीके से बताए तो GMT (Greenwich Mean Time) ग्रीनविच मीन टाइम को सभी देशों ने मान्यता दे दिया है। इसके मुताबिक, टाइम जोन से तय किया जाता है कि दुनिया में सबसे पहले सूर्योदय कहां होता है। ऐसे में न्यूजीलैंड सूर्योदय की धरती बन गया है। क्योंकि एक तरफ जहां न्यूजीलैंड का टाइम GMT+13 है वही दूसरी तरफ जापान का टाइम GMT+9 है।

हम आपको बता दे सबसे पहले न्यू ईयर न्यूजीलैंड में मनाया जाता है। क्योंकि जब न्यूजीलैंड में सुबह के 6 बजे रहे होते है, तब उसी वक्त जापान में रात के 2 बज रहे होते है। ऐसे में नए टाइम जोन के आधार पर “दुनिया में सबसे पहले सूर्योदय न्यूजीलैंड में होता है।” वहीं न्यू ईयर की बात करे तो न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया और फिर अन्य सभी देशों में न्यू ईयर मनाया जाता है।

आशा है आपको विश्व में सूर्य/सूरज सबसे पहले कहां निकलता है इसकी पूरी जानकारी प्राप्त हो गई होंगी। वहीं अगर हमारे देश की बात करे तो भारत में सबसे पहले सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश में निकलता है। इस राज्य का नाम भी उगते हुए सूरज को ध्यान में रखकर रखा गया है। ‘अरुण यानी सूर्य’ और ‘चल यानि उदय होना’ इस तरह अरुणाचल का मतलब होता है सूर्य का उदय होना।